फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   civic animities

सवा दो लाख के बकाए में कटा बीएसएनएल का कनेक्शन

Mon, 14 Oct 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
civic animities
महाराजगंज। दो लाख 20 हजार बकाए में बिजली विभाग ने सोमवार को महराजगंज के बीएसएनएल केंद्र का कनेक्शन काट दिया। इससे दो जिलों के सैकड़ों गांव संग आसपास के सरकारी और अर्ध सरकारी नेटवर्किंग सेवाएं ध्वस्त हो गई। उप डाकघर समेत दर्जनों की संख्या में ब्राडबैंड शोपीस बन गए।
विज्ञापन

बिजली बकाए के खिलाफ चल रहे अभियान में सरकारी विभागों को भी बिजली विभाग की ओर से नोटिस जारी कर बकाया जमा करने का निर्देश दिया गया था। उसके बाद भी बीएसएनएल ने पैसा नहीं जमा किया। सोमवार को दलबल के साथ पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने कनेक्शन काट दिया। इससे महाराजगंज बाजार स्थित उपडाक घर में सर्वर फेल होने से उपभोक्ताओं को रजिस्ट्री, मनीआर्डर, कैश का लेन-देन, स्पीड पोस्ट, किसान विकास पत्र आदि जैसे जरूरी कार्यों के न होने से वापस लौटना पड़ा। एक्सचेंज के जेई डीएन उपाध्याय ने बताया कि विद्युत विभाग से वार्ता कर कनेक्शन जोड़वाया जा रहा है। शीघ्र ही नेटवर्क की समस्या का समाधान हो जाएगा। उधर विद्युत अधिकारियों का मानना रहा कि जब तक बीएसएनएल के अधिकारी उन्हें लिखित आश्वासन नहीं देंगे तब तक कनेक्शन जोड़ पाना असंभव ही रहेगा। जबकि उक्त बीएसएनएल एक्सचेंज के ठप पड़े जाने से भदोही और वाराणसी जनपद के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी अनू दुबे, गामा सिंह, सुभाष गुप्ता, टिन्नू मोदनवाल, कल्लू गुप्ता, मनसा भुंज ,इलियास, लालचंद चौरसिया, कैलाश सोनकर, मौलन प्रजापति, राघवेंद्र मिश्रा, पंकज चौबे आदि ने अविलंब बकाए का भुगतान कर कनेक्शन जुड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed