फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Circuit house will be built in Gyanpur, many roads will be built

ज्ञानपुर में बनेगा सर्किट हाउस, बनेंगी कई सड़कें

Sat, 20 Mar 2021 05:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
Circuit house will be built in Gyanpur, many roads will be built
घोसिया। भाजपा सरकार के चार साल में औराई विधानसभा में कई विकास कार्य हुए। दशकों से ध्वस्त पुलिया, सड़कें जहां बनी वहीं रोडवेज बस स्टेशन और ट्रामा सेंटर जनता को समर्पित होने के लिए तैयार हैं। उक्त बातें औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने शनिवार को त्रिलोकपुर स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि जल्द ही ज्ञानपुर के सुलभ उपाध्याय चौराहा से पूर्व में सर्किट हाउस बनाने के लिए अनुमोदन कर दिया गया है ।प्रमुख सचिव से आदेश मिलने पर काम शुरू हो जाएगा। लक्षमड़ा और खमरिया में पशु उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया जबकि राजकीय पशु चिकित्सालय औराई का नया भवन बना। छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए आईटीआई कॉलेज रजईपुर में शिलान्यास हुआ। 45 लाख की लागत से राजकीय बीज गोदाम परानापुर और सुंदरवन, कटेबना, पूरेमुड़िया, बढ़ौना, जोगीपुर और मेड़हा में तीन करोड़ की लागत पुलिया निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा महराजगंज से नेवहरिया मार्ग 28 लाख, गिर्दबड़गांव के पूरब में 40 लाख की लागत से सड़क निर्माण हो रहा है। विधायक ने कहा कि भरोसगंज से उगापुर वाया चकवा तक 17.200 किमी सड़क के लिए 12 करोड़ 93 लाख 20 हजार स्वीकृत हो गया है। इसके अलावा करीब 10 करोड़ से दर्जन भर सड़कें बन रही हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को चार वर्षों में 875 हैंडपंप दिया गया। बताया कि समधा में पर्याप्त जगह होने पर वहां सुंदरीकरण के साथ पक्षी विहार बनाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इस अवसर पर राजेंद्र दूबे, चून्नू दूबे, कन्हैया लाल मिश्रा, बागीस दूबे, अश्वनि मिश्रा, विजय गौतम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed