फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Choupal were taught lessons of

चौपाल में पढ़ाया गया आचार संहिता का पाठ

Tue, 08 Dec 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 08 Dec 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Choupal were taught lessons of
डीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव में सभी लोग भयमुक्त होकर मतदान करें। पैसे, जाति-धर्म आदि की मानसिकता से ऊपर उठकर अच्छे माहौल में मतदान करके अपने लिए अच्छा प्रतिनिधि चुनें।
विज्ञापन



जो आपके उम्मीद पर खरा उतरकर विकास कार्य करे। डीएम ने ग्रामीणों को किसी प्रलोभन में आकर मतदान न करने का आह्वान किया।

चौपाल में डीएम ने ग्रामीणों, प्रत्याशियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी और निदान के लिए आश्वासन दिया। कहा कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार से शराब या मदिरा का प्रयोग करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सभी शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने में भागीदारी का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक अनिल राय ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। पांच या इससे अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केंद्र पर सौ मीटर परिधि के बाहर ही एजेंट अपना चटाई बिछाकर पर्ची काटेंगे। चौपाल में उप जिलाधिकारी विपिन कुमार, क्षेत्राधिकारी श्यामशंकर पांडेय, शशिचंद मिश्र, ओएसडी जगदीश प्रसाद, दिनेश मिश्र, रामराज पांडेय, रवींद्र तिवारी, जयदयाल मोदनवाल, अजय मोदनवाल, सुरेश जायसवाल, हजरत अली, फूलचंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed