फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children will get special food in every house tricolor campaign

हर घर तिरंगा अभियान में बच्चों को मिलेगा विशेष भोजन

Thu, 04 Aug 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Children will get special food in every house tricolor campaign
ज्ञानपुर। 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों के बच्चों को विशेष भोजन की व्यवस्था बेसिक शिक्षा विभाग कराएगा। विशेष भोज में शामिल हलवा, खीर, लड्डू, बूंदिया, फल खाकर 891 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत लगभग सवा दो लाख बच्चों की सेहत भी सुधरेगी।
विज्ञापन

विशेष भोजन रुटीन वाले मेन्यू से अतिरिक्त होगा और विशेष भोजन को उपलब्ध कराने के लिए जिला, ब्लाक स्तर पर तैनात शिक्षा अधिकारी मानिटरिंग करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मामले में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से पत्र भी आ गया है। पत्र में लिखे निर्देशों का पालन कराने के लिए विभागीय तैयारियां तेज कर दी गई है। अन्य तैयारियों को भी तेज कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षाधिकारियों की देखरेख में कंट्रोल रुम स्थापित करने, ब्लाक स्तर पर एआरपी समिति का गठन कर कार्यक्रमों का अनुश्रवण, उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यालय के फोटोग्राफ, गतिविधियां एकत्रित कर पुरस्कार के लिए चयन करने, अभियान के पूर्व कंपोजिट ग्रांट से विद्यालयों की रंगाई-पुताई कराकर आकर्षक लाइटों से सजाया जाए, प्रभातफेरी, चित्रकला, पोस्टर, रंगोली, अल्पना, फैंसी ड्रेस, भाषण, वाद-विवाद, खेलकूद, योगाभ्यास, सांस्कृतिक, एकांकी, नाट्य, देशभक्ति, अभिभावक-शिक्षक बैठक, यूनिफार्म में प्रभातफेरी आदि की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed