{"_id":"6227aa3ef063c908f01ade72","slug":"children-will-be-vaccinated-in-mission-indradhanush-bhadohi-news-vns6423197117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष में बच्चों को लगाया जाएगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष में बच्चों को लगाया जाएगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। दो साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। मिशन सात दिनों तक चलेगा, जिले के सभी ब्लॉकों में 975 सत्र आयोजित कर आशा वर्करों की तरफ से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा।
मिशन की शुरूआत सात मार्च से होनी थी, लेकिन जिले में विधानसभा चुनाव में मतदान होने के कारण अभियान शुरू नहीं हो सका। अब यह अभियान नौ मार्च से यानी बुधवार से शुरू होगा। टीकाकरण का कार्य रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन बंद रहेगा। इसके तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में 1291 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया जाएगा। वहीं लगभग 6207 बच्चों को भी टीका लगेगा। टीकाकरण को पूरा करने के लिए आशा वर्करों को सात दिन का समय दिया जाएगा। विभाग द्वारा 975 सत्र चलाकर मुहिम को पूरा किया जाएगा। उप मुख्य चिकित्साधिकारी अमित दूबे का कहना है कि टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। जिनके घर बच्चे हैं, वे आशा वर्करों से तत्काल संपर्क करें और टीका लगवाएं।