{"_id":"660b0cb56c25c3b0f600a827","slug":"children-welcomed-with-tilak-and-shower-of-flowers-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-110567-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तिलक और फूलों की वर्षा से नौनिहालों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तिलक और फूलों की वर्षा से नौनिहालों का स्वागत
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नए शिक्षा सत्र के पहले दिन सोमवार को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का तिलक लगाकर एवं फूलों से स्वागत किया गया। पहली बार विद्यालय आने वाले बच्चे उत्साहित दिखे। कई विद्यालयों में विभाग की ओर से पुस्तकों का वितरण किया गया। तमाम विद्यालयों में अभी अंकपत्र का ही वितरण किया जा रहा है।
भदोही ब्लॉक के अंग्रेजी मीडियम प्राइमरी स्कूल गंगापुर में सहायक अध्यापिका यासमीन बानो ने बच्चों का स्वागत फूलों और गुब्बारों से किया। उनको तिलक भी लगाया गया। गायत्री देवी, अंकुर त्रिपाठी, मीरा सिंह, धनंजय सिंह, कंचन देवी आदि रहीं। इसी तरह इंगलिश मीडियम स्कूल चककलूटी में भी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बच्चों का स्वागत फूल देकर किया। कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में सत्र के पहले दिन बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज सिंह ने बच्चों को मन ल
.गाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सतगुरु प्यारी श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, डॉ. विमल कुमार मिश्रा, शिवम श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, तृप्ति श्रीवास्तव, ज्योत्सना यादव, रंजना कुमारी, शिवांगी मिश्रा, रंजन यादव आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलईपुर में बच्चों का स्वागत करने के साथ ही नई किताबें दी गई। वार्षिक परीक्षा का परीक्षा परिणाम व प्रगति पत्र का भी वितरण किया गया। आकलन परीक्षा में अस्मिता पाल प्रथम, रोशनी गौड़ द्वितीय, आयुष यादव, किशन राजभर, अंश विश्वकर्मा तृतीय स्थान, प्रत्युष सिंह चतुर्थ, वर्तिका यादव व पवन पाल ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। प्रथम 20 स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार समान्य ज्ञान पुस्तिका, नोट बुक व पेन देकर सम्मानित किया गया, जबकि शेष बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार नोट बुक व पेन प्रदान किया गया। इस मौके पर आशीष सिंह, संजय कुशवाहा, राजू यादव, जयप्रकाश पटेल आदि रहे। इसी तरह प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर, चितईपुर समेत अन्य विद्यालयों में भी बच्चों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
पीएम श्री में चककलूटी स्कूल का चयन
प्राथमिक विद्यालय चककलूटी का चयन पीएम श्री योजना में किय गया है। इससे केंद्र सरकार की ओर से विद्यालय को 40 से 45 लाख रुपये अतिरिक्त मिलेगा। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर विद्यालय को विकसित किया जाएगा। ज्ञानपुर ब्लॉक के 200 विद्यालयों ने योजना में आवेदन किया था, जनपदीय अधिकारियों की ओर से पांच का नाम भेजा गया, जिसमें चककलूटी विद्यालय चयनित हुआ। शिक्षकों के प्रयास से यह स्कूल पहले ही मॉडल बन चुका है।
पहले दिन सवा लाख विद्यार्थियों को मिली किताबें
नए सत्र के पहले ही दिन जिले के परिषदीय स्कूल में अध्ययनरत सवा लाख बच्चों को किताबों का वितरण कर दिया गया। बीएसए ने पहले दिन सभी शिक्षकों और बच्चों को शुभकामनाएं दी। पहले दिन जनपद 885 विद्यालयों में पुस्तकों का वितरण हुआ। बीएसए ने बताया कि 885 स्कूलों में कक्षा 3 से कक्षा 8 के लगभग 1.25 लाख बच्चों को पुस्तक वितरित की गई। उन्होंने शिक्षकों कक्षा एक व छह में नवीन नामांकन कराने के लिए शिक्षकों से अपील की।