फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children found waiting for Massab

स्कूल के बाहर मास्साब का इंतजार करते मिले बच्चे

Mon, 09 Dec 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children found waiting for Massab
ज्ञानपुर/चौरी। हल्की ठंड शुरू होते ही शिक्षकों के स्कूल आने का टाइमटेबल ही बदल गया है। तय समय के बजाए आधे से एक घंटे विलंब से स्कूल आ रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने चौरी के तीन स्कूलों की पड़ताल की तो व्यवस्था की खामियां सामने आ गईं। कोल्हण स्कूल के बाहर बच्चे और रसोइयां तो पहुंच गए पर मास्साब ही नहीं दिखे। जोल्हापुर में एक सहायक अध्यापक नजर आई तो भदरनपुर में भी ताला लटका मिला।
विज्ञापन

जिले में 1116 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। सरकारी स्कूलों में व्यवस्था सुधार के लिए सरकार की ओर से तमाम प्रयास हो रहे हैं। जिसका असर भी काफी स्कूलों में दिख रहा है लेकिन कई शिक्षक अपनी कार्यप्रणाली से शिक्षा विभाग के अच्छे कार्यों में दाग लगा रहे हैं। शासन की ओर से स्कूलों का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे निर्धारित है। सोमवार को अमर उजाला टीम सुबह नौ बजकर 24 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय कोल्हण पहुंची तो मेनगेट पर ताला लगा मिला। यहां बच्चे विद्यालय का ताला खुलने के इंतजार में बाहर ही खड़े मिले। स्कूल में वाराणसी से आने वाले एक सहायक अध्यापक और आंगनबाड़ी कार्यकत्री समय से पहुच गए थे, लेकिन गेट पर ताला लगने के कारण उनको भी बाहर ही खड़ा रहना पड़ा। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय जोल्हापुर में भी मात्र एक सहायक अध्यापिका पहुंची थी, जबकि प्राथमिक विद्यालय भदरनपुर में ताला लगा मिला। यहां पर भी बच्चे अध्यापको के आने का इंतजार करते दिखे। बताया जाता है कि दूर से आने वाले अध्यापक तो समय से पहुंच जाते हैं लेकिन स्थानीय शिक्षक 10 बजे के आसपास पहुंचते है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल पर लेटलतीफ आने वाले शिक्षकों पर सख्ती होगी। संबंधित स्कूल के शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed