फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Child injured in accident dies

दुर्घटना में घायल बालक की मौत

Thu, 17 Feb 2022 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Child injured in accident dies
भदोही कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर बाईपास मार्ग पर मंगलवार को सुबह जीप के धक्के से घायल साइकिल सवार सातवीं के छात्र अनूप दूबे की मंगलवार की रात ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से छात्र के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रामसहायपुर के संजय दूबे के पुत्र अनूप दूबे साइकिल से कोचिंग जा रहा था। रास्ते में बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार जीप ने उसे धक्का मार दिया था। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे में घायल बालक को ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। जिस विद्यालय में अनूप पढ़ता था, उसके प्रबंधक बेचूलाल पाल ने बताया कि आधी रात के बाद बालक ने दम तोड़ दिया। ट्रामा सेंटर से ही उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम हो जाने के बाद मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed