फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Child death due to tractor collapse

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालक की मौत

Tue, 20 Jun 2017 01:11 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Tue, 20 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Child death due to tractor collapse
durghatna
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के मठहा चौराहे पर सोमवार सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से इलाहाबाद के हंडिया थानाक्षेत्र के अवसानपुर निवासी 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि चालक और ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद के हंडिया थानाक्षेत्र के अवसानपुर गांव निवासी गगन दलित(10) पुत्र सुशील दलित अपने मौसी के घर बारीपुर के गड़ेरियापुर निवासी ज्ञान प्रकाश दलित के यहां गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए आया था। सोमवार सुबह वह मठहां चौराहे पर पावरोटी लेने के लिए गया। वहां से पावरोटी खरीदने के बाद वह लौट रहा था कि मठहां चौराहे पर बारीपुर की ओर से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने नाराजगी जताने का प्रयास किया लेकिन समय से पहुंची पुलिस ने समझा- बुझाकर लोगों को शांत करा दिया। वहीं दूसरी ओर घटना की खबर लगते ही बालक के मौसी के घर और अवसानपुर स्थित उसके घर पर कोहराम मच गया। सभी का रो- रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed