फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chauri youth dies in Karnataka

Bhadohi News: चौरी के युवक की कर्नाटक में मौत

Fri, 13 Dec 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chauri youth dies in Karnataka

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



मड़ावरा। संदिग्ध परिस्थिति में घायल हुए युवक की मौत हो गई। परिजन ने पडाेसी दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

थाना गिरार अंतर्गत ग्राम बिघाई निवासी खिलान (35) पुत्र नंदा सहरिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की मां नन्नीबहू सहरिया ने बताया कि बुधवार की देर शाम को खिलान घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी घर के सामने रहने वाले पड़ोसी दो युवक आए और गाली-गलौज करते हुए खिलान से मारपीट करने लगे। नन्ही बहू ने बताया कि उसने बीच-बचाव के लिए आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। इस पर वह गांव में पैदल चली गई। वहां से वापस लौटकर आई तो देखा कि खिलान चारपाई पर पड़ा था और उसके सिर पर चोट थी। उसकी मौत हो चुकी थी। आरोप है कि आरोपियों ने पास ही खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में रखी लकड़ी उठाकर खिलान के सिर पर मार दी जिससे खिलान जमीन पर अचेत होकर गिर गया था। यह देखकर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर थाना गिरार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां ने विपक्षियों पर पुत्र के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा है। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।




--------

पत्नी और बच्चे हैं बाहर



मृतक खिलान की पत्नी चंदा और बच्चे मजदूरी के लिए गैर प्रदेश गए हैं। परिजनों ने उन्हें घटना की जानकारी दी तो वह वह घर के लिए रवाना हो गए हैं।

--------



मां ने राजीनामा करने का दबाब बनाने का लगाया आरोप

बेटे को आंखों के सामने पिटता देखे खिलान की बेबस बुजुर्ग मां नन्नीबहू ने घटना को हत्या बताया। कहा कि अब उस पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है।



-------

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - ज्ञानेंद्र सिंह, थाना गिरार प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed