फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chauri area was decisive, while BJP candidates were defeated

चौरी क्षेत्र रहा निर्णायक, वहीं मात खा गए भाजपा प्रत्याशी

Fri, 11 Mar 2022 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chauri area was decisive, while BJP candidates were defeated
भदोही विधानसभा क्षेत्र के चुनाव की मतगणना सब कुछ वर्ष 2017 में हुए चुनाव की तरह आगे बढ़ी। मतगणना में 20वें राउंउ तक भदोही विधायक भाजपा प्रत्याशी रविंद्रनाथ त्रिपाठी करीब 5588 मतों से आगे थे, लेकिन 21वें राउंड में बढ़त मात्र 415 मतों की रह गई। इसके बाद 22वें राउंड से सपा प्रत्याशी जाहिद बेग ने बढ़त बनाई जो 36वें यानी अंतिम राउंड तक कायम रही। वर्ष 2017 के चुनाव में चौरी क्षेत्र में भाजपा को सहयोग मिला और करीब 1108 मतों से रविंद्रनाथ जीत गए थे, लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं हो पाया और बाजी सपा प्रत्याशी के हाथ लगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी शुरूआती रुझान से ही बढ़त बना ली। पोस्टल बैलेट में बनाई गई उनकी बढ़त 20वें राउंड तक जारी रही। इस दौरान वोट का अंतर घटता बढ़ता रहा, हालांकि यह अंतर भी चार से पांच हजार से अधिक ही बना रहा। जब 21वें राउंड की गिनती शुरू हुई तो रविंद्रनाथ की बढ़त मात्र 415 की रह गई और 22वें राउंड में सपा के जाहिद बेग 2339 मतों से आगे हो गए। 23वें राउंड में वह पांच हजार वोट से आगे निकल गए। 24वें राउंड में बढ़त सात हजार से अधिक पहुंच गई। यह बढ़त 30वें राउंड तक 10 हजार के करीब पहुंच गई। हालांकि चौरी क्षेत्र में जाने के बाद बढ़त कम जरूर हुई, लेकिन वह नाकाफी रही। वर्ष 2017 की तरह विधायक को जीत का माला पहनाने वाला चौरी क्षेत्र अबकी बार जाहिद के साथ कदम से कदम मिलाता दिखा। नतीजा यह रहा कि सपा प्रत्याशी जाहिद बेग ने 4453 मतों से जीत दर्ज कर ली ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed