फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Charge sheet filed against Bahubali MLA Vijay Mishra

बाहुबली विधायक विजय मिश्र के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, एमएलसी पत्नी, बेटे संग एक और का है नाम  

Thu, 12 Nov 2020 11:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 12 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against Bahubali MLA Vijay Mishra
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

रिश्तेदार को धमकी और जमीन हड़पने के मामले में बाहुबली विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र समेत एक अज्ञात पर बृहस्पतिवार को गोपीगंज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। दो दिन पूर्व कई और भी मुकदमे विवेचना में दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


धनापुर निवासी कृष्ण मोहन तिवारी की तहरीर पर दो माह पूर्व ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्रा पर जमीन  हड़पने, धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में विधायक आगरा जेल में बंद हैं जबकि एमएलसी जमानत पर है।
विज्ञापन


विष्णु मिश्रा अब भी फरार चल रहे हैं। विदेश भागने की आशंका में पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। विवेचना में एक व्यक्ति का ही दो स्थानों पर निर्वाचन कार्ड का होना, विधायक पुत्र की ओर से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, कृष्ण मोहन तिवारी का पैन कार्ड इस्तेमाल करना, किसी के पर्सनल ईमेल का गलत तरीके से इस्तेमाल करना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने विधायक विजय मिश्र और एमएलसी रामलली मिश्र के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। विवेचना अधिकारी कृष्णानंद राय ने कहा कि बृहस्पतिवार को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed