{"_id":"5fad74a68ebc3e9b9f372da2","slug":"charge-sheet-filed-against-bahubali-mla-vijay-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक विजय मिश्र के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, एमएलसी पत्नी, बेटे संग एक और का है नाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक विजय मिश्र के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, एमएलसी पत्नी, बेटे संग एक और का है नाम
Thu, 12 Nov 2020 11:15 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदार को धमकी और जमीन हड़पने के मामले में बाहुबली विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र समेत एक अज्ञात पर बृहस्पतिवार को गोपीगंज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। दो दिन पूर्व कई और भी मुकदमे विवेचना में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
धनापुर निवासी कृष्ण मोहन तिवारी की तहरीर पर दो माह पूर्व ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्रा पर जमीन हड़पने, धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में विधायक आगरा जेल में बंद हैं जबकि एमएलसी जमानत पर है।
विज्ञापन
विष्णु मिश्रा अब भी फरार चल रहे हैं। विदेश भागने की आशंका में पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। विवेचना में एक व्यक्ति का ही दो स्थानों पर निर्वाचन कार्ड का होना, विधायक पुत्र की ओर से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, कृष्ण मोहन तिवारी का पैन कार्ड इस्तेमाल करना, किसी के पर्सनल ईमेल का गलत तरीके से इस्तेमाल करना पाया गया।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने विधायक विजय मिश्र और एमएलसी रामलली मिश्र के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। विवेचना अधिकारी कृष्णानंद राय ने कहा कि बृहस्पतिवार को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया।