फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Charan Singh was a farmer's Messiah

किसानों के मसीहा थे चरण सिंह

Sat, 24 Dec 2016 01:29 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Sat, 24 Dec 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Charan Singh was a farmer's Messiah
चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते डीएम सुरेश सिंह - फोटो : bhadohi
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 114वीं जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में विविध आयोजन हुए। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री को किसानों का मसीहा बताया गया। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में किसान सम्मान दिवस और कृषि गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कृषि, पशुपालन, मत्स्य उत्पादन में बेहतर करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।       
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देश के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे। मजदूरों और किसानों के हित के लिए संघर्ष करते रहते थे। उन्हीं की देन है कि समाज को बांटने वाले कई कानूनों को समाप्त किया गया। डीएम ने किसानों से अनुरोध किया कि खेत में कटे-धान गेहूं की फसल को न जलाएं।
विज्ञापन


 जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने किसानों से कहा कि वह वैज्ञानिक विधि से खेती करें। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, औराई विधायक मधुबाला पासी ने भी सरकार की चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। डीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस दौरान गेहूं, धान, मिर्च, गोभी, फूलगोभी समेत अन्य फसलों, पशुपालन, मत्स्य उत्पादन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले किसानों को शॉल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, उप निदेशक कृषि आरएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह, राजितराम यादव, ग्राम प्रधान मुन्ना पांडेय, अंसल कुमार, मदनसेन सिंह, टीडी मिश्र, नंदलाल, बीएल राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर राष्ट्रीय लोकदल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। इसके बाद बैठक की गई। अध्यक्षता ओम प्रकाश पांडेय और संचालन अजय मिश्रा ने किया। गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सपा के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने उनके प्रतीक चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मजीद अंसारी, राजमणि यादव, माखन जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, मोहित मौजूद रहे।   

ऊंज संवाददाता के मुताबिक डीघ क्षेत्र के पूरेभान गांव की मुसहर बस्ती में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती मनायी गई। पन्नालाल वनवासी ने बस्ती के लोगों को मिष्ठान वितरित किया। बसवापुर चौराहे पर स्थित पूर्व पीएम की प्रतिमा पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर ओम प्रकाश यादव, शोभनाथ यादव आदि रहे। इसी तरह ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed