फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Changing weather grew cold

मौसम ने ली करवट, बढ़ी ठिठुरन

Fri, 09 Jan 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Fri, 09 Jan 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Changing weather grew cold
ज्ञानपुर। नए साल में तीन दिन की बारिश फिर कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने के बाद एक बार फिर गुरुवार को मौसम में अचानक बदलाव हुआ। सुबह से घना कोहरा एवं गलन से ठिठुरन बढ़ गई। इससे खिली धूप में दिन गुजारने वाले लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गईं। कड़ाके की ठंड और गलन से लोग घरों में दुबके रहे। दिन भर भगवान भास्कर के दर्शन भी नहीं हुए। ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव आदि का सहारा लेते दिखे। कोहरा छाए रहने से वाहन दिन में भी लाइट जलाकर चलते रहे। 
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन

नए साल में शुरूआती तीन दिनों तब बारिश होने पर मौसम बेहद खराब हो गया था।
 इसके बाद कुछ दिन तक मौसम साफ रहने पर लोगों ने कड़ाके की ठंड व गलत मंे राहत महसूस की। इस बीच गुरुवार को सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहा। सुबह घना कोहरा होने से जीटी रोड सहित अन्य मार्गों पर वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गया। लोग दिन के उजाले में भी वाहन 20 से 30 किमी के रफ्तार से गुजरे। कोहरे के कारण लोगों को दिन में भी वाहनों का लाइट जलाकर चलने के लिए विवश होना पड़ा। कोहरे के साथ गलन और ठंड बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछदिन तक धूप निकलने पर अधिकांश जगहों पर अलाव जलने बंद हो गए थे। इस बीच अचानक ठंड व गलत बढ़ने से गरीब व असहाय अलाव की बाट जोहते रहे। एक बार फिर घना कोहरा छाने से जनजीवन भी अस्त - व्यस्त हो गया। कार्यालय दिवस होने के कारण लोग घरों से निकले तो ठंड से बचाव के उपाय के साथ। ताकि कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

उधर, गुरुवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले कुछ दिन तक खिली धूप निकलने से तापमान में भी वृदि्ध दर्ज हुई थी। इस बीच गुरुवार को फिर कड़ाके की ठंड शुरू होने से जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात पाने की जुगत में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed