फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Changes in lifestyle necessary to prevent corona

कोरोना से बचाव के लिए जीवन शैली में परिवर्तन जरूरी

Sun, 07 Jun 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Changes in lifestyle necessary to prevent corona
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाउंडेशन, प्रयागराज के सहयोग से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार शुरू हुआ। काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह, गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. एचपी सिंह, संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा उप्र के साथ साथ प्राचार्य, प्रो. मुरलीधर राम ने किया। वक्ताओं ने कोविड-19 महामारी: वर्तमान और भविष्य के संदर्भ में प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि कोविड-19 मानव जीवन के लिए चुनौती है। लोगों को अपने जीवन शैली में परिवर्तन करना होगा। लापरवाही की मानसिकता से निकलना होगा। बिना मास्क के अथवा अनावश्यक घरों से बाहर जाना भी बंद करना होगा। अन्यथा बड़ी कीमत चुकानी होगी। डॉ. एचपी सिंह ने कहा कि विकास के चक्कर में मनुष्य ने पर्यावरण को अत्यधिक नुकसान पहुंचाया है। उसके दुष्परिणाम महामारी, तूफान, जलवायु परिवर्तन, अति और अल्प बरसात आदि के रूप में हमारे सामने आए हैं। यह बात मानव समाज को समझनी होगी। प्रो. बेचन शर्मा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज ने कहा कि वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए विज्ञान का सहारा लेना होगा।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. सुनीता आर्य ने एशियन बायोलाजिकल रिसर्च फाउंडेशन के कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने कहा कि हमें दूसरे देशों के कच्चे माल पर निर्भरता खत्म करनी होगी और गांवों में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। प्रो. एसएन लाभ ने (अमेरिका) से अध्यक्षीय संबोधन में कोरोना वायरस के ऐतिहासिक बदलावों, प्रकारों, टेस्ट और एंटीबाडी टेस्ट आदि पर प्रकाश डाला। साथ ही वैज्ञानिकों को परस्पर सहयोग के साथ काम करने का आह्वान किया। दो सत्रों में हुए वेबिनार में प्राचार्य, प्रो. मुरलीधर राम गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन डॉ. वर्षा रानी, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. यशवीर सिंह एवं डॉ. ब्रजेश सिंह ने किया। प्रो. अनीता गोपेश, प्रयागराज, प्रो. ओपी सिंह (नेपाल), डॉ. जीएस तोमर हंडिया, प्रो. गीता श्रीवास्तव, प्रो. बीएल चक्रवर्ती (बांग्लादेश), एके राय, कमांडेंट (पीएसी), प्रो. एसपी सिंह, डॉ. मीनाक्षी सिंह, प्रो. केके गुप्ता, प्रो. ऋतु मोदी आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता डॉ. ब्रजेश सिंह और डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed