फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Changed picture of government schools in four and a half years

साढ़े चार साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर

Fri, 08 Oct 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Changed picture of government schools in four and a half years
जंगीगंज। सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को डीघ ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल वहिदानगर और कस्तूरबा गांधी आवासीस विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में बेहतर साफ-सफाई संग पठन-पाठन, एमडीएम की व्यवस्था बेहतर देख संतोष जताया।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने जा रहे थे। दोपहर अचानक उनका काफिला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय डीघ पर रूका। अचानक विभागीय मंत्री को देख शिक्षकों में खलबली मच गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह और बीईओ फराह रईस पहुंची। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल में सरकारी स्कूलों की दशा और दिशा बदल गई। आज सरकारी स्कूल कान्वेंट को टक्कर दे रहे हैं। बेहतर पठन-पाठन और सुविधाएं मिलने से अभिभावकों का रूझान बढ़ा है। यही कारण है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में अच्छी खासी वृद्धि हुई। आने वाले समय में कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने के लिए बच्चे नहीं मिलेंगे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह ईमानदारी से बच्चों को पढ़ाएं और सरकारी सुविधा का लाभ उन्हें दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed