फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Change in weather, farmers' heart rate increased

मौसम का बदला मिजाज, किसानों की धड़कन बढ़ी

Fri, 05 Feb 2021 07:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Change in weather, farmers' heart rate increased
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज शुक्रवार को एक बार फिर बदल गया। आसमान में काले बादलों संग ठंडी हवाओं ने किसानों की धड़कन बढ़ा दी। खलिहान में पड़ी सरसों आदि फसलों को किसान समेटने में जुट गए। आगामी दो दिनों में बारिश एवं ओलावृष्टि को लेकर किसान अधिक परेशान हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह तक कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल हो उठा था। फरवरी के पहले दिन से मौसम का रुख बदला। सुबह से धूप खिली होने से न्यूनतम तापमान 11 से 12 जबकि अधिकतम 25 से 27 डिग्री तक पहुंच गया था। इससे गलन और ठंड से लोगों को राहत मिली, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम एक बार फिर बदल गया। शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादलों ने दस्तक दे दी। शाम होते-होते काले बादलों का घेराव बढ़ता गया। इसको देखते हुए अगैती सरसों की फसल को सूखने के लिए खलिहान में रखे किसान समेटने में जुट गए। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर किसान अधिक परेशान हैं। आशंका है कि ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे दलहनी-तिलहनी फसल के फूलों के झड़ जाने से पैदावार प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि हल्की बारिश सभी फसलों के लिए फायदेमंद होगी। तेजी बारिश या ओलावृष्टि होने की स्थिति में सरसों, दलहनी फसलों को नुकसान होगा। गेहूं के लिए बारिश नुकसानदायक नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed