{"_id":"6a6264bba9c45f13600db865","slug":"chandrashekhar-azads-sacrifice-was-remembered-bhadohi-news-c-191-1-gyn1002-146213-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान को किया याद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के शहीद पार्क में जय बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष ब्रह्मा मोदनवाल ने बताया कि भारत के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को देश कभी भूल नहीं सकता। इस दौरान सभी लोगों ने शहीद आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण उनको नमन किया गया। इसी तरह ज्ञानपुर काशी नरेश विश्वविद्यालय में चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। पूर्व सभासद आजाद शुक्ला उर्फ अज्जू ने बताया कि भारत के वीर क्रांतिकारी भारत माता के वीर सपूत आज सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। मौके पर नामित सभासद रत्नेश त्रिपाठी, संध्या शुक्ला, जरा शुक्ला शांतनु शुक्ला, प्रनील शुक्ला, अभिषेक पाल, विकास कुमार आदि रहे।
विज्ञापन