फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   chaar maah baad khule skool, badhee chahal-pahal

चार माह बाद खुले स्कूल, बढ़ी चहल-पहल

Tue, 24 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
chaar maah baad khule skool, badhee chahal-pahal
ज्ञानपुर। जिले में छठवीं से आठवीं तक के स्कूलों में चार माह बाद मंगलवार से पठन-पाठन शुरू हो गया। बच्चों के स्कूल आने से चहल-पहल बढ़ गई। पहले दिन बच्चों ने एक दूसरे का हाल जाना तो शिक्षकों ने कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जागरूक किया। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति 30 से 35 फीसदी तक रही। कोरोना की दूसरी लहर के कारण 15 मार्च के बाद से ही सभी शिक्षण संस्थान बंद हो गए थे। संक्रमण की रफ्तार थमी तो एक जुलाई से स्कूल खुल गए, लेकिन बच्चों के आने पर रोक लगी रही। 16 अगस्त से माध्यमिक और इंटर कॉलेज मेें पठन-पाठन शुरू हो गया। मंगलवार को छठवीं से आठवीं तक के स्कूलों में पठन-पाठन शुरू हो गया। पहले दिन काफी संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचने के लिए उत्साहित रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर के सातवीं के छात्र रमेश कुमार ने कहा कि वह सुबह आठ बजे ही विद्यालय पहुंच गया था। घर पर पढ़ाई बाधित हो रही थी। प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रथम के छात्र संतोष ने कहा कि विद्यालय खुलने का निर्णय सही है। कोविड को लेकर हमें खुद सतर्क रहना होगा। सरकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत 48 हजार जबकि निजी स्कूलों में करीब 60 हजार बच्चों में 30 से 35 फीसदी पहले दिन पहुंचे। स्कूल आने वाले बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कोविड से बचाव की एडवाइजरी जारी कर शत प्रतिशत पालन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी का पालन, मास्क को अनिवार्य रूप से लगाना, हाथ को सैनिटाइज करने आदि की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया है। कहा कि जांच में अगर व्यवस्था नहीं मिली तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि चार माह बाद स्कूल खुलने से पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। जैसे-जैसे पठन-पाठन सामान्य होगा संख्या भी ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed