फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Certificates given to 73 disabled children

73 दिव्यांग बच्चों को दिए गए प्रमाणपत्र

Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Certificates given to 73 disabled children
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 73 दिव्यांग बच्चों को शनिवार को बीआरसी ज्ञानपुर में आयोजित विशेष शिविर में प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग बच्चों का शारीरिक और मानसिक परीक्षण किया। विशेष शिविर में कुल 114 बच्चों ने पंजीकरण करवाया था।
विज्ञापन

हड्डी, नेत्र, शारीरिक और मानसिक जांच के उपरांत कुल 73 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। स्पेशल एजुकेटर्स सत्येंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि आवेदन करने वाले 73 बच्चों विभिन्न रूप में दिव्यांग पाए गए। जिन्हें उनकी श्रेणी के आधार पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। 14 बच्चों को फिजियोथेरेपी के लिए भेजा गया। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक की ओर से नामित मेडिकल टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल द्विवेदी, डॉ. पीके सिंह, डॉ. अभिनव पांडेय, डॉ. अशोक परासर शामिल थे। इस मौके पर बीईओ डीघ फरहा रईस, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) रश्मि मिश्रा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. जेपी सिंह, प्रतीक मालवीय, अरुण यति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed