फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Certificates distributed to the track shopkeepers

पटरी दुकानदारों को बांटे प्रमाणपत्र

Sun, 21 Mar 2021 06:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Certificates distributed to the track shopkeepers
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर रविवार को दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में समारोह आयोजित कर 50 से अधिक पटरी दुकानदारों में प्रमाणपत्र का वितरण हुआ। पालिकाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि योजना की जानकारी देकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। नगर पंचायत ज्ञानपुर में मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता चंदू लाल चंद्राकर ने चयनित दुकानदारों में प्रमाणपत्र देकर योजना का लाभ उठाने पर बल दिया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन, कमलेश श्रीवास्तव, विजय बिंद, सीमा देवी, रंजीत गुप्ता, आशीष रावत, मंगल, पिंटू दादा,लक्खा देवी आदि रहे। नगर पालिका गोपीगंज के आदर्श अतिथि भवन में समारोह आयोजित कर दुकानदारों को सम्मानित किया। इस मौके पर एलडीएम उमेश कुमार, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता, संतोष पांडेय, सुनील मिश्रा, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, श्रीकांत जायसवाल, शिवशंकर गुप्ता, दिनेश उमर, मोहित उमर, सुशील शुक्ला, संतोष मोदनवाल, दिनेश अग्रहरि, कोमल मोदनवाल, लल्लू, अनिल अवधिया समेत सभासद मौजूद रहे। नगर पंचायत सुरियावां में मुख्य अतिथि विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने 10 दुकानदारों को प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया। अधिशासी अधिकारी सोनल जैन आदि उपस्थित रहे। बारात घर खमरिया और नगर पंचायत घोसिया में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने योजना गरीबों और मजदूरों के हित में बताकर अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा की प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 46 लाख किसानों का 36 करोड़ माफ किया। ई-पास मशीन कालाबाजारी को रोककर कोटेदारों की लापरवाही पर रोक लगाया। केंद्र और प्रदेश सरकार सबका विकास का संकल्प लेकर चल रही है जो देश की मजबूती में मिसाल भी कायम करेगी। इस मौके पर चेयरमैन नंदकुमार मौर्य, राजेंद्र दुबे, अनूज बरनवाल, धीरज जायसवाल, ईओ विजय यादव, श्यामबहादुर पटेल आदि रहे। इसी क्रम में चेयरमैन घोसिया रजिया नुमान ने समारोह आयोजित कर योजना से जन-जन को लाभान्वित होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed