{"_id":"5e41a12a8ebc3ee5f523f4b7","slug":"cepc-will-move-to-carpet-mart-in-bhadohi-bhadohi-news-vns51002361","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईपीसी टीम ने किया मार्ट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईपीसी टीम ने किया मार्ट का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की प्रशासनिक टीम ने सोमवार को कारपेट एक्सपो मार्ट का निरीक्षण किया। दल में चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह और आधिशासी निदेशक संजय कुमार और इंजीनियर और कंसल्टेंट भी थे। निरीक्षण के बाद यहां एस्केलेटर, लिफ्ट, सीसी कैमरे समेत भविष्य में पड़ने वाली अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के बारे में विचार किया गया। चेयरमैन ने आगामी अप्रैल से परिषद का भदोही कार्यालय यहां स्थानांतरित करने की संकेत दिए।
सीईपीसी की टीम यहां दोपहर पहुंची। पदाधिकारियों ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर के एक्सपो आयोजन के लिए एस्केलेटर काफी महत्वपूर्ण है जो यहां नहीं है। लिफ्ट है, जो छोटा है। जबकि गुड्स लिफ्ट की आवश्यकता है। चेयरमैन ने बताया कि यहां लगे मौजूदा लिफ्ट के स्थान पर बड़ा गुड्स लिफ्ट लगाया जाएगा। इसके अलावा छह एस्केलेटर लगाने का प्रस्ताव भी है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरे, फायर फाइटर उपकरण भी लगाए जाने हैं।
कहा कि रिसेप्शन, गेस्ट रूम, वीआपी रूम, बोर्ड रूम, कैफेटेरिया, प्रशासनिक भवन आदि की व्यवस्था कराए जाने पर विचार हुआ।
उल्लेखनीय है कि गत तीन फरवरी को प्रदेश सरकार ने मार्ट संचालन के लिए सीईपीसी को सौंपा है। चेयरमैन ने बताया कि भदोही में परिषद का कार्यालय जो किराए पर है उसे मार्ट में शिफ्ट किया जाएगा जो मार्च के अंत तक हो जाने की संभावना है। शीघ्र ही कसंल्टेंट से रिपोर्ट और डिजाईन प्राप्त होते ही टेंडर कर कार्य शुरू होगा ताकि निकट भविष्य में यहां किसी आयोजन पर विचार किया जा सके। इस मौके पर हाजी अब्दुल रब अंसारी, राजेंद्र मिश्रा, हुसैन जाफर हुसैनी, हाजी फिरोज वजीरी, संजय गुप्ता, श्रीराम मौर्य आदि रहे।