फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   celebrating jiwitiya festival

व्रत रखकर पुत्रों की दीर्घायु की कामना

Sat, 24 Sep 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
celebrating jiwitiya festival
ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर में जीवित्पुत्रिका की पूजा करतीं महिलाएं।
पुत्र की सलामती के लिए जीवित्पुत्रिका पर्व शुक्रवार को जिले में परंपरागत ढंग से मनाया गया। महिलाओं ने 24 घंटे तक निराजल व्रत रखकर संतान के सुख-सौभाग्य की कामना की। दोपहर बाद मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर बनाए गए गोंठ में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने कहानियों के जरिए देवी जीवित्पुत्रिका की महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन


मंदिरों और सरोवरों के किनारे बनीं बेदियों पर शुक्रवार को मां जीवित्पुत्रिका से संतान की दीर्घायु और सलामती की प्रार्थना की गई। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने फल-फूल और प्रसाद से भरी थाल के साथ गोंठ में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। ज्ञानपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर परिसर में बनाए गए पूजा स्थल पर दोपहर बाद से ही महिलाओं का आगमन शुरू हो गया। लोग परिवार समेत पहुंचकर अपना-अपना स्थान पक्का कर रहे थे। तमाम लोग बाजे-गाजे के साथ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

 
इस दौरान साथ की महिलाएं देवी गीत गाती चल रहीं थीं। इससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर पर पूजा-पाठ के बाद कहानियां सुनाने का दौर चला। महिलाओं ने एक के बाद एक कहानियां सुनाईं। इसमें जीवित्पुत्रिका मां की महिमा का बखान किया गया। महिलाओं ने कहानियों के जरिए बताया कि किस तरह से मां के आशीर्वाद से मृत पुत्रों को पुनर्जीवन मिला और कई नि:संतान महिलाओं को मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूजा में कई विवाहित जोड़े भी शामिल हुए और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में जीवित्पुत्रिका मां से मंगल कामना का आशीर्वाद ले श्रद्धालु घरों को रवाना हुए। जीवित्पुत्रिका व्रत में महिलाएं 24 घंटे निराजल व्रत रखती हैं। इस कठोर व्रत का पारण शनिवार को सुबह किया जाएगा। उसी दिन घर में विविध पकवान भी बनाए जाते हैं। व्रती महिलाएं इस दिन पुत्रों की संख्या के बराबर सिरजना माला के रूप में पहनती हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed