फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Celebrate the festival, do not ignore the rules

Bhadohi News: त्योहार मनाएं, न करें नियमों की अनदेखी

Mon, 15 Sep 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival, do not ignore the rules
भदोही कोतवाली में सीज कर लाए गए डीजे। स्रोतः संवाद
भदोही। पुलिस उपाधीक्षक अशोक मिश्र ने रविवार को कोतवाली में आगामी नवरात्र, विजय दशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को डीजे संचालकों के साथ बैठक की। सीओ ने डीजे संचालकों को न्यायालय के निर्देशों के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे न बजाने के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। चेताया कि 65 डेसिबल से ज्यादा साउंड पर किसी भी हाल में न बजाएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभिन्न पूजा समितियों के साथ-साथ डीजे संचालकों से अपील की कि त्योहार पर गाना बजाना खूब करें, लेकिन साउंड बाक्स बजाने में नियमों का पालन करें। कहा कि डीजे की आवाज से किसी वृद्ध, हृदय रोगी, अथवा आबोध बच्चों को कोई दिक्कत ना हो। बताया कि बीते दिनों ईद मिलादुन्नबी और गणेश चतुर्थी के अवसर पर आठ डीजे सीज भी किए गए। वहीं आठ लोगों पर दो अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज किए गए। अगर नियमों की अवहेलना की गई तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed