{"_id":"62168610c5c7875992126960","slug":"celebrate-mahashivratri-in-a-traditional-and-cordial-manner-bhadohi-news-vns640132324","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरागत और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं महाशिवरात्रि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरागत और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं महाशिवरात्रि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए बुधवार को भदोही कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। प्रशासनिक अफसरों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभ्रांत नागरिकों के साथ विचार विमर्श किया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने सभी पर्वों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने पर जोर दिया। इसमें उन्होंने नगर के संभ्रांत लोगों से सहयोग मांगा।
सीओ ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। पूर्व में जो आयोजन होते आए हैं, वैसे ही होंगी। बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि कोई नई परंपरा न कायम करें। बैठक में सभी संप्रदायों के लोग थे। सभी ने शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग का वादा किया। कुछ लोगों ने बिजली, पानी आवश्यक सुविधाओं की बहाली में प्रशासन का सहयोग मांगा। महाशिवरात्रि पूजनोत्सव समिति ने अपना कार्यक्रम तय कर सीओ को बताने की बात कही। शिव बारात का समय भी बाद में निर्धारित करने के लिए कहा गया। सीओ ने साफ - सफाई और चूना छिड़काव के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, हसीब खां, गुलाम हुसैन संजरी, भरत जायसवाल, दिलीप दुबे, मोगीस अंसारी, अरविंद मौर्य, रवि जायसवाल, जमील अंसारी आदि मौजूद थे।