फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CDO angry at executive body, instructions for water supply in 15 days

Bhadohi News: कार्यदायी संस्था पर सीडीओ नाराज, 15 दिन में जलापूर्ति का निर्देश

Wed, 05 Mar 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
CDO angry at executive body, instructions for water supply in 15 days
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवकांत द्विवेदी ने मंगलवार को अभोली पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। सत्यापन के दौरान पाया गया कि इस परियोजना का सर्टिफिकेशन जनवरी 2024 में हो गया है, लेकिन टेस्टिंग के बाद आज तक जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई है। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए 15 दिन में काम दुरुस्त कर आपूर्ति करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने निरीक्षण में पाया कि सालभर बाद भी कनेक्शन का कार्य भी अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। घरों के पास जो टैब कनेक्शन किए गए हैं उसमें प्लास्टिक की टोटी लगी है और किसी भी पॉइंट की ग्राउटिंग नहीं की गई है। संस्था की ओर से रोड रेस्टोरेशन का भी कार्य नहीं किया गया है। इसे लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर सभी कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू किया जाए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद वह 50 शैय्या युक्त क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। अवर अभियंता सौरभ सुमन ने बताया कि परियोजना की लागत 18 करोड़ 40 लाख 98 हजार है। जिसके सापेक्ष प्रथम किस्त 8.99 करोड़ प्राप्त हुआ है। अवर अभियंता ने बताया कि कार्य जून 2024 से प्रारंभ है, जिसे दिसंबर 2025 तक पूर्ण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed