फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case will be filed for non-submission of government rice by 31 March

31 मार्च तक सरकारी चावल जमा न होने पर दर्ज होगा केस

Thu, 11 Mar 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Case will be filed for non-submission of government rice by 31 March
ज्ञानपुर। जिले में 12 मिलरों के गोदामों में डंप पड़ा हुआ लगभग 20 हजार टन सरकारी चावल 31 मार्च तक यदि विपणन विभाग के गोदाम में नहीं जमा कराया गया तो मिलरों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने बताया कि धान खरीद के लिए विपणन, पीसीएफ और कर्मचारी निर्माण निगम को मिलापुर कुल 59 केंद्र खोले गए थे। दरअसल निर्धारित लक्ष्य से 25 फीसद अधिक धान की खरीद कराकर उसको चावल बनाने के लिए निजी क्षेत्र के 31 मिलरों को दे दिया गया था। इनमें से अधिकांश मिलरों ने चावल को जमाकर अपनी जिम्मेदारी निभा ली लेकिन 12 मिलर ऐसे है जिनके लिए गोदामों में डंप पड़ा 20 हजार टन सरकारी चावल जमा कराना मुश्किल साबित हो रहा है। गत दिनों औराई स्थित एक मिलर के यहां मंत्री ने निरीक्षण कर बड़ी धांधली पकड़ी थी। इसके बाद रिपोर्ट शासन तक पहुंचने पर बकाये चावल को जमा कराने के लिए दबाव पड़ने लगा। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने कहा कि मिलरों के साथ विपणन निरीक्षकों को नोटिस भेजकर 31 मार्च तक मानीटरिंग करते हुए चावल नहीं जमा कराया जा सका तो मिलरों के खिलाफ केस दर्ज के लिए विभाग मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed