फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case registered against unknown tractor driver

अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Oct 2021 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Case registered against unknown tractor driver
वहिदानगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के बेरवां पहाड़पुर मार्ग पर सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार अमीर (50) निवासी ओझापुर की भी मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक रहा। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दूसरे दिन भी चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी। शाम करीब सात बजे नगरदह निवासी आलोक मिश्रा (30), ओझापुर निवासी अमीर (50) बाइक से कोइरौना की ओर आ रहे थे। बेरवां पहाड़पुर गांव के पास ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। हादसे में आलोक मिश्रा की कुछ ही देर के बाद मौत हो गई थी और अमीर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल मीर को भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर ट्रामा सेंटर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक चित्रकूट पूरी ने बताया कि मृतक आलोक मिश्रा के भाई अभिषेक मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed