फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case on five named and three unknown

पांच नामजद और तीन अज्ञात पर केस

Tue, 05 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case on five named and three unknown
ज्ञानपुर। पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने दुकान पर दुकानदार से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में रविवार की रात को पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

रविवार को शाम के समय चार युवक शिवम गुप्ता की दुकान पर पहुंचे। शिवम को पीटा और तोड़फोड़ की। घटना के बाद पहुंची डायल 112 पुलिस से भी अभद्रता की थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी भाग गया। देवी प्रसाद उर्फ पप्पू गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने प्रखर दूबे निवासी काशीरामपुर, शिवांश पांडेय निवासी भिखारीपुर, प्रिंस सिंह निवासी जोगनिका, मोहित उपाध्याय निवासी जोरईं, विशेष पांडेय उर्फ चीकू निवासी सिंहपुर सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed