{"_id":"66e5c132297e833c440c9177","slug":"case-filed-mla-of-bhadohi-and-action-taken-his-wife-he-incited-teenager-to-commit-suicide-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही विधायक की बढ़ीं मुश्किलें: आवास पर किशोरियों की होती थी पिटाई, दर्ज हुआ एक और केस; पत्नी पर भी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही विधायक की बढ़ीं मुश्किलें: आवास पर किशोरियों की होती थी पिटाई, दर्ज हुआ एक और केस; पत्नी पर भी कार्रवाई
Sat, 14 Sep 2024 10:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:32 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा के खिलाफ शुक्रवार की देर रात को भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन की संस्तुति पर श्रम विभाग ने कार्रवाई की। मुकदमे में विधायक के घर से मिली नौकरानी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही विधायक जाहिद बेग की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। शनिवार की देर शाम विधायक और उनकी पत्नी पर एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह मुकदमा पुलिस ने किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर किया है। भदोही कोतवाली के उपनिरीक्षक हरिदत्त पांडेय ने भदोही विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विधायक आवास में किशोरी के आत्महत्या किये जाने के बाद सीडब्ल्यूसी, श्रम विभाग के अलावा अन्य टीमें लगातार पूछताछ कर रही हैं। टीम ने विधायक आवास से 15 साल की दूसरी किशोरी को भी बरामद किया था।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद यह प्रकरण संज्ञान में आया था कि विधायक आवास पर किशोरियों के साथ डांट फटकार के साथ मारा-पीटा भी जाता था। जिससे मृतक नाजिया ने दो दिन पूर्व बरामद हुई किशोरी को विधायक आवास से भागने के लिए कहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इसी को आधार बनाकर विधायक व उनकी पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। विधायक व उनकी पत्नी के खिलाफ भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।