{"_id":"68b1facd984992ca63086c65","slug":"case-filed-against-driver-in-case-of-death-in-road-accident-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-131059-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में वाहन चालक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में वाहन चालक पर मुकदमा
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के घोसिया स्टेट बैंक के सामने बृहस्पतिवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में गोपीगंज कोतवाली के हरिहरपुर बैदा निवासी 55 वर्षीय राम सुमेर की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा सवार घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रामसुमेर शाम सात बजे बाइक से औराई के अपने रिश्तेदार लाल बहादुर के घर आयोजित भोज कार्यक्रम में आए थे।
खानपान के बाद रिश्तेदार के बेटे वकील को बाइक पर बैठाकर घर के लिए निकले। घोसिया स्टेट बैंक के पास तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रामसुमेर दूर जा गिरे और डिवाइडर से टकरा गए। उनका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा सवार घायल हो गया। पुलिस दोनों को लेकर औराई ट्रामा सेंटर पहुंची।
रामसुमेर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वकील को भर्ती कराया गया है।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को वाहन पर केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।