फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case against unknown in the death of weavers

जैन मंदिर से मूर्ति सहित डेढ़ लाख का सामान चोरी

Fri, 18 Feb 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Case against unknown in the death of weavers
सरोई। भदोही कोतवाली क्षेत्र के फेज-1 रजपुरा कालोनी स्थित जैन मंदिर में घुसकर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह पूजन-अर्चन करने आए भक्तों ने मंदिर से छह मूर्तियों समेत दानपेटी से 45 हजार रुपये नकद गायब देख शोरगुल मचाया। पुलिस ने मौका मुआयना किया और शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भक्त राजकुमार बोथरा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि फेज-1 कालोनी में जैन समुदाय के परिवार रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। जनसहयोग से मंदिर की स्थापना कर पूजन-अर्चन किया जाता है। देर रात चोर मंदिर में घुसकर छह नग मूर्ति, 45 हजार रुपये नकद, चांदी का एक नग झूला समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। पूर्व में भी कई बार कालोनी में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस मामलों को ठंडे बस्ते में डाल देने से आए दिन इस तरह की घटनाओं से कालोनीवासी भयभीत हैं। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि सूचना पर डाग स्क्वायड की टीम के साथ जांच की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सिक्कों से चोरों ने किया परहेज
सरोई। फेज-1 रजपुरा कालोनी भदोही के जैन मंदिर से हुई डेढ़ लाख की चोरी का मामला लोगों को पच नहीं पा रहा है। लोगों में इस बात की सुगबुगाहट तेज रही कि बदलते युग में चोर भी हाईटेक हो चुके हैं। उदाहरण के रुप में बताया कि जैन मंदिर के दानपेटी में रखे 45 हजार नकद को चोर ले गए लेकिन सिक्कों को हाथ तक नहीं लगाया। दानपेटी तोड़ते समय सिक्के इधर-उधर बिखरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed