फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case against unknown in the death of weavers

बुनकरों के मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Case against unknown in the death of weavers
ज्ञानपुर। मुख्यालय- जोरईं मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात सड़क दुर्घटना में मृत बुनकरों का पोस्टमार्टम होने पर पुलिस ने शुक्रवार को शव परिवार वालों को सौंप दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ज्ञानपुर से सटे रामकापुरा गांव निवासी रामजी ऊर्फ पंडू (45) और श्रीपति ऊर्फ लोदई (35) भदोही के एक कालीन कंपनी में काम करने एक ही बाइक से गए थे। काम करने के बाद देर रात घर के लिए लौट रहे थे। जोरई मार्ग से मुख्यालय की ओर जा रहे थे। वह जैसे ही नहर के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ गए। रामजी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि श्रीपति की हालत गंभीर बनी रही। आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने श्रीपति को भी मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव और परिवार के लोग अस्पताल में पहुंच गए। एक ही गांव के दो लोगों की मौत से दूसरे दिन भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा। प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

टूटे हेलमेट ने बयां की घटना की तस्वीर
मुख्यालय-जोरईं मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात सड़क दुर्घटना में दो बुनकरों की मौत हो गई। घटनास्थल पर हेलमेट और चार पहिया वाहन के टूटे उपकरण ने भयावहता की तस्वीर बयां की। उधर से गुजरने वाले लोग मौके को देखकर चिंतित हो उठते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed