{"_id":"615f47ea8ebc3e628d1eb1f1","slug":"case-against-half-a-dozen-in-fci-warehouse-case-bhadohi-news-vns6160222124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई गोदाम मामले में आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई गोदाम मामले में आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। हरियावं स्थित फूड कारपोरेशन आफ इंडिया (एफसीआई) के गोदाम में अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट डीएम आर्यका आखौरी को सौंपे जाने के बाद गोदाम के मकान मालिक समेत छह लोगों को दोषी मानते हुए भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा खाद्य विपणन अधिकारी की तहरीर पर बुधवार की रात में लिखा गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपों के बारे में बताया गया है कि गोदाम में अनाज की बोरियां कम मिलना तथा अनियमित लेनदेन शामिल हैं।
जानकारी हो कि डीएम को एफसीआई के गोदाम में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने भारतीय खाद्य निगम वाराणसी के अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम से जांच कराई थी। दो दिन तक जांच चलने के बाद अंतत: जांच टीम ने रिपोर्ट भारी अनियमितता की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी थी। समझा जाता है कि डीएम के निर्देश पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बुधवार की शाम ही कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि आरोपियों में शेरू खां समेत कुल 6 आरोपी हैं। जिसकी तहकीकात शुरू हो चुकी है।
उधर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए प्रयास भी किए लेकिन सफल नहीं हो पाई।