फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet laborer dies after being hit by bike

Bhadohi News: बाइक की चपेट में आने से कालीन मजदूर की मौत

Sat, 09 Nov 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Carpet laborer dies after being hit by bike
कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाईंस मार्ग स्थित एक कालीन कंपनी के बाहर बाइक से धक्का लग जाने से कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर महफूज आलम (32) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया।
विज्ञापन

कंपनी के सहकर्मियों ने बताया कि दोपहर जुमे की नमाज पढ़ कर महफूज कंपनी में पहुंचा और खाना खाया ही था कि घर से फोन आ गया। फोन पर उसे घर आने के लिए कहा गया था। घर जाने के लिए महफूज ने साइकिल उठाया और जैसे ही सड़क पर पहुंचा था कि ज्ञानपुर रोड की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद जब उसकी चीख सुनाई दी तो सहकर्मी बाहर सड़क की ओर भागे।
विज्ञापन

लोग महफूज को आनन फानन में राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों और पड़ोसियों को होते ही सभी राजकीय अस्पताल भागते हुए आए। महफूज चार भाईयों में सबसे छोटा था। उसके विवाह को आठ वर्ष हो चुके थे। उसकी मौत से उसके पांच वर्ष के पुत्र और दो वर्ष की लड़की के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed