फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet Expo Mart launched construction

कारपेट एक्सपो मार्ट के निर्माण कार्य का शुभारंभ

Fri, 24 Apr 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 24 Apr 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
Carpet Expo Mart launched construction
इस मौके पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब कालीन उद्योग के लिए घोषणाएं कर रहे थे तब विपक्ष उपहास उड़ा रहा था।
विज्ञापन


 आज जब मार्ट का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है तो सैकड़ो कालीन निर्यातक, कांट्रैक्टर और मजदूर इसके साक्षी बने हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भदोही-मिर्जापुर फोरलेन और राजकीय बस अड्डा का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कराया जाएगा।


विधायक ने कहा कि मैंने वाराणसी में होने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो भदोही में कराने का सपना देखा है। एकमा और सीईपीसी के लोग इस सपने को साकार कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन


 कहा मुख्यमंत्री भदोही के कालीन उद्योग के प्रति जितने गंभीर हैं यदि पूर्व के मुख्यमंत्री भी ऐसे होते तो आज कालीन उद्योग में इतनी समस्याएं न होतीं। आईसीयू से युक्त 100 शैय्या वाले राजकीय अस्पताल भी शीघ्र जनता को समर्पित करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि आप सबलोग सपा सरकार गठन से पूर्व की सड़कों के बारे में जानते हैं। आज जनपद के प्रमुख मार्गों का निर्माण हो जाना सपा सरकार का उद्यमियों के प्रति प्रेम दर्शाता है।


जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि मैं देखुंगा कि 16 माह के समय सीमा के भीतर इस मार्ट का निर्माण कार्य पूरा हो जाए। एसपी अनिल कुमार राय ने भी संबोधित किया।

समारोह का संचालन कर रहे एकमाध्यक्ष विनय कपूर ने मुख्यमंत्री और उनकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम लोगों को विश्वास नहीं था कि इतनी त्वरित गति से विकास कार्य आगे बढ़ेगा।

 मंचासीन एकमा के पूर्व अध्यक्षों रवि पाटोदिया, हाजी शौकत अली, हाजी नसरुल्लाह अंसारी, पीसी जायसवाल, कैलाश  बरनवाल आदि  ने खुले मन से विधायक के प्रयासों की प्रशंसा की। समारोह के बाद आचार्य घनश्याम दूबे ने मंत्रों का जाप और मौलाना महफूज ने फातिहाख्वानी की।

अध्यक्षता निर्यातक कैलाश बरनवाल ने की। गुलामन अंसारी, शोभनाथ यादव, हाजी फिरोज वजीरी, शमीम अंसारी, प्रो.केके गोस्वामी, असलम महबूब, उमेश गुप्ता, पियूष बरनवाल, एसएस तिवारी, इस्तीयाक खां, दिलीप गुप्ता, जेपी गुप्ता, हाजी सौदागर अंसारी, एचएन मौर्य, हाजी अब्दुल सत्तार, भरतलाल मौर्य, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पन्नालाल यादव, हसनैन अंसारी, अलीशेर खां, राशिद बेग आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed