{"_id":"5e0e310b8ebc3e87dd3c911a","slug":"cardholders-facing-stin-bhadohi-news-vns502903022","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की लापरवाही से संबद्घता का दंश झेल रहे कार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की लापरवाही से संबद्घता का दंश झेल रहे कार्डधारक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जनपद में 15 निलंबित और 15 बर्खास्त चल रहीं कोटे की दुकानों से जुड़े कार्डधारकों को संबद्धता का दंश विभागीय लापरवाही के कारण झेलना पड़ रहा है। दूसरी दुकानों पर पहुंच कर राशन कार्ड ले पाना किसी बड़ी फजीहत से कम नहीं माना जा रहा है। विभाग अब तक दुकानों का आवंटन कराने के लिए पहल नहीं कर पाया है।
बताते हैं कि गत दिनों ग्रामीणों की शिकायत पर औराई, ज्ञानपुर और डीघ, भदोही विकास खंडों में संचालित कोटे की 15 दुकानों को बर्खास्त कर 15 दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। वितरण व्यवस्था को प्रभावित न होने के लिए नजदीकी दुकानों से उन दुकानों को संबद्ध कर दिया गया है, लेकिन कार्डधारकों की परेशानी से विभाग तनिक भी गंभीर नहीं दिख रहा है। जिलापूर्ति विभाग के अनुसार बर्खास्त होने के बाद रिक्त हुईं दुकानों में औराई से सात, ज्ञानपुर से चार और भदोही विकास खंड की चार दुकानें शामिल हैं। जिलापूर्ति अधिकारी अमित तिवारी का कहना है कि रिक्त चल रहीं दुकानों के लिए ग्रामसभावार खुली बैठकें कराकर प्रस्ताव मांगा जा चुका है। प्रस्ताव मिलने में हो रही देरी के कारण कार्डधारकों को परेशानी हो रही है। तहसीलवार नियुक्त आपूर्ति निरीक्षकों को दुकान आवंटन संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
दरवांसी में 13 जनवरी को होगी बैठक
ज्ञानपुर। आपूर्ति निरीक्षक डीघ दिनेश यादव ने बताया कि डीघ विकास खंड के दरवांसी गांव में लगभग 10 वर्षों से रिक्त चली आ रही दूसरी दुकान के लिए खुली बैठक 13 जनवरी की तिथि निर्धारित कर दी गई है। सोनैचा, फुलवरिया, भमौरी के लिए सोमोटो प्रस्ताव पर दुकानें आवंटित की जाएंगी। सीकीचौरा का प्रस्ताव गलत होने से वापस कर दिया गया है। हरिरामपुर की दुकान का प्रस्ताव सही मिला है, जिसके आवंटन की प्रक्रिया शुरू है।