फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car filled with migrant workers collides with dividers

प्रवासी मजदूरों से भरी कार डिवाइडर से टकराई

Mon, 11 May 2020 05:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Car filled with migrant workers collides with dividers
गोपीगंज के अमवां के पास डिवाइडर से टकराई कार। - फोटो : BHADOHI
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी छोर स्थित राजमार्ग का अमवां अंडरपास अब वाहन चालकों के लिए एक्सीडेंटल जोन साबित होने लगा है। सोमवार को भी प्रवासी मजदूरों से भरी एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उस पर सवार मजदूर बाल-बाल बच गए नहीं तो रविवार को हुई घटना की पुनरावृत्ति से भी इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

बताते हैं कि लॉकडाउन में लोगों को घर पहुंचने की मिली छूट में चार मजदूर कार से वाराणसी की ओर जा रहे थे। अमवां अंडरपास ब्रिज के पूर्वी छोर पर कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार के टकराते ही मौके पर पहुंच कर मजदूरों को बचाया। लोगों ने राजमार्ग प्राधिकरण पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंडरपास ब्रिज के दोनों छोर पर दुर्घटनाओं से बचने के लिए किसी तरह का संकेतक नहीं लगाया गया है, जिसका परिणाम है कि आए दिन वाहन चालक हादसों के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed