फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car collides with tree, youth dies

पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत

Wed, 18 Aug 2021 05:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, youth dies
भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर रोड पर गोपपुर गांव के पास मंगलवार की रात करीब 11 बजे दर्शनार्थियों की कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार विमल मौर्य (25) निवासी बड़ाडीह ज्ञानपुर की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के बड़ाडीह निवासी विमल मौर्य अपने दोस्त रवि मौर्य (22), सूरज मौर्य (25), चालक बबलू सरोज (30) के साथ मंगलवार की शाम कार से विंध्याचल दर्शन करने गए। वहां से करीब 10.30 बजे दर्शन कर घर लौट रहे थे। रात को करीब 11 बजे गोपपुर के पास कार एक शीशम के पेड़ से टकरा गई। जबर्दस्त टक्कर होने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार लहूलुहान हो गए। चीखपुकार पर मदद को जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक विमल मौर्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी केके सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दो की हालत चिंताजनक होने पर अन्यत्र रेफर किया गया। विमल की मौत से परि जन रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बुधवार को दिन में बड़ाडीह मोहल्ले में विमल के घर बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना जताने पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक विमल कुमार तीन भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed