फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Candidates will be fielded for all three seats in the district: Suresh

जिले की तीनों सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे : सुरेश

Sat, 01 Aug 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Candidates will be fielded for all three seats in the district: Suresh
भदोही आए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। स्रोत- स्वाद
भदोही। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र और प्रदेश में जिस प्रकार से काम किया है उससे आने वाले चुनाव में हमारी पार्टी के आगे विपक्ष के लोग वोट मांगने लायक भी नहीं है। हम भदोही की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी में जो मेहनती लोग हैं उनको ही तरजीह दी जाएगी। यह बात पार्टी के शीर्ष नेताओं तक पहुंचाई जा रही है। ये बातें शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने कही। वे पार्टी कार्यकर्ता डाॅ. अश्विनी कुमार मौर्य के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद प्रेस से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता हमें स्वीकार कर चुकी है। इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार के कार्य हैं।
विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को प्रमुखता देने से भाजपा के अपने ही कार्यकर्ता नाराज हैं तो उन्होंने कहा कि इतना बड़ा संगठन हो चुका है कि इस तरह की बातों को अब पार्टी समझ चुकी है। इससे पूर्व डा. अश्विनी कुमार मौर्य ने प्रदेश उपाध्यक्ष को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सभासद अजय दूबे, संदीप मौर्य, प्रदीप सिंह, जेपी मौर्य, सेवालाल मौर्य, हरिओम मौर्य, अरविंद मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed