{"_id":"62a616a6f4761452e2080f8e","slug":"cabinet-minister-inspected-expo-mart-bhadohi-news-vns658561524","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने एक्सपो मार्ट का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने एक्सपो मार्ट का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनभद भ्रमण पर आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने रविवार को भदोही एक्सपो मार्ट का निरीक्षण किया और कालीन निर्यातकों संग बैठक की। इस दौरान कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) पदाधिकारियों ने उन्हें यहां अक्तूबर में होने वाले अंतराष्ट्रीय कालीन मेले की जानकारी दी।
दोपहर मार्ट पहुंचे मंत्रीगण ने पहले मार्ट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें सीईपीसी पदाधिकारियों ने मार्ट के बारे में जानकारी दी। मेला का मुख्य स्थल उपर और नीचे दिखाने के अलावा उद्यमियों को आवंटन के लिए बनाए गए 90 दुकानों को भी दिखाया। बताया कि कालीन मेला लगने से यहां के मझोले कालीन निर्यातकों को लाभ होगा। इसी वर्ष यहां पहला मेला लगेगा। जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।
असलम महबूब ने बताया कि एक्सपो मार्ट अभी कई छोटे छोटी समस्याएं रह गई हैं। जिसके बारे में हम लोग उपायुक्त जिला उद्योग समेत उप्र राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को बता चुके हैं। अनिल कुमार सिंह ने पत्रक भी सौंपा। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने अपनी ओर से भरोसा दिया कि कालीन मेले में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। सरकार हर संभव मदद करेगी। एकमाध्यक्ष ओएन मिश्रा, पीयूष बरनवाल, हाजी फिरोज वजीरी, इम्तीयाज अंसारी, दर्पण बरनवाल आदि ने बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
बैठक में सांसद रमेश बिंद, डीएम आर्यका अखौरी, एसपी डा.अनिल कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, रवींद्रनाथ त्रिपाठी, अनिरुद्ध त्रिपाठी, एजाज अंसारी, विनय श्रीवास्तव, अशोक जायसवाल, हाजी अब्दुल सत्तार, जेपी गुप्ता, तनवीर हुसैन, अशफाक अंसारी, शाहिद अंसारी, आलोक बरनवाल आदि उपस्थित रहे।