फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   By taking out a rally, people were made aware of voting

रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक

Sun, 20 Feb 2022 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
By taking out a rally, people were made aware of voting
अनुश्री महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। डा.उर्जस्विता सिंह के नेतृत्व में निकली रैली तेजीपुर, रामबाग, नेतानगर, आंबेडकर नगर, सुरियावां में होते हुए आगे गई। रैली में शामिल विद्यार्थी नेशन फर्स्ट, वोटिंग मस्ट, करे राष्ट्र का जो उत्थान, उसके हक में करें मतदान, आधी रोटी खाएंगे, मतदान करने जाएंगे आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लिए थे और मतदान से संबंधित पंपलेट भी वितरित किया। भोजन के पश्चात बौद्धिक गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर बीना सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, रविचंद यादव, आशीष वर्मा, अतुल पांडेय, अमित सिंह, सपना पाल, शेरबहादुर, दत्त प्रकाश, दिलीप आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में शिक्षकों-छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। रैली लोक निर्माण विभाग चौराहा से निकाल कर विभिन्नि मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। रैली में अखिलेश कुमार, डॉ.विमल मिश्र, शिवम श्रीवास्तव, सतगुरु प्यारी श्रीवास्तव, सारिका, तृप्ति, ज्योत्सना यादव, रतनलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed