फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   By keeping the body on the road demanding the arrest of the accused

शव सड़क पर रख कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 30 Jun 2016 01:46 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 30 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
By keeping the body on the road demanding the arrest of the accused
तकिया कल्लन शाह मेनरोड पर शव रख कर जाम किए कजियाना मोहल्ले के लोग
बीती रात मोहल्ला काजियाना में हुए विवाद में ईंट से घायल महिला की मौत के बाद बुधवार को दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को तकिया कल्लन शाह मेनरोड पर रख कर परिजनों और भारी संख्या में नागरिकों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम रामजी लाल और सीओ परम हंस मिश्र ने लोगों को समझाया और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर लोग सड़क से हटे। जाम से दो घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात अफसाना नामक विवाहिता की सिर में पत्थर लगने से मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर तकिया कल्लन शाह पर पहुंचे और कजियाना मोड़ पर सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने मुकदमे में धारा 302 बढाने तथा मृतका के दो मासूम बच्चों के  भविष्य को देखते हुए शासन से आर्थिक सहायता मांगी। जाम की सूचना पाकर एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान अधिकारियों ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा देने के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में उचित तरमीम करने का भरोसा दिलाया तब जाकर जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन

इस बीच बीती रात पुलिस अधीक्षक डा.अरविंद भूषण पांडेय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति निसार उर्फ गुद्दी की तहरीर पर आजाद खां, इरशाद उर्फ़ प्रिंस, दिलशाद उर्फ़ सानू और बाबू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर सभी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed