फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   By defeating Varanasi in Bhadohi Stadium-First Final

वाराणसी को हराकर भदोही स्टेडियम-प्रथम फाइनल में

Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
By defeating Varanasi in Bhadohi Stadium-First Final
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्टेडियम में खेले जा रहे अंडर-17 सद्भावना कप के पहले सेमीफाइनल में शुक्रवार को भदोही क्रिकेट एकेडमी-स्टेडियम प्रथम ने युवराज स्पोर्ट्स वाराणसी को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी कर युवराज वाराणसी 35 ओवर के मैच में 15 ओवर में ही 78 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में स्टेडियम प्रथम ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर ही लक्ष्य पा लिया। मैन आफ द मैच रंजन यादव रहे।
विज्ञापन

युवराज स्पोर्ट्स वाराणसी के लिए आदित्य-18 और रोहित 12, अमन-14 ही कुछ देर तक क्रीज पर टिके। बाकी खिलाड़ी एकेडमी के रंजन और ऋतिक मिश्रा की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सके। रंजन और ऋतिक दोनों ने चार चार विकेट लिए। जवाब में भदोही के ओपनरों आदिल-26 और ऋतिक-34 नाबाद ने ही टीम को जीत की दोहरी पर पहुंचा दिया। राजवीर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। वाराणसी के गेंदबाज पर कम स्कोर का भारी दबाव रहा। आदर्श, विकास और रोहित ने एक एक विकेट लिए। भदोही के विकेट कीपर ऋतिक राय ने विकेट के पीछे वाराणसी के 6 बल्लेबाजों के कैच लेकर पवैलियन भेजा। प्रमुख कालीन निर्यातक विनय गुप्ता ने रंजन यादव को मैन आफ द मैच ट्राफी देते हुए भदोही की टीम को फाइनल में पहुंचने पर शुभकामनाएं दी और भविष्य के लिए मजबूत टीम खड़ा करने के लिए प्रोस्ताहित किया। संयोजक जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव खालिद अंसारी ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल सुरियावां और जय नारायण स्पोर्टिंग वाराणसी के बीच शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed