{"_id":"5d8a58ed8ebc3e013b285462","slug":"business-bhadohi-news-vns485671238","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीओपी से बढ़ेगा कालीन का कारोबार, आएंगे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीओपी से बढ़ेगा कालीन का कारोबार, आएंगे रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक जिला एक उत्पाद के तहत दो दिवसीय उद्यम समागम एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें कालीन के क्षेत्र में बेहतर विकास का अनुमान जताया गया।
मुख्य अतिथि भदोही के विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए एक जिला, एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) का शुभारंभ किया है। धीरे-धीरे इसका असर दिखने लगा है। विश्व में मखमली कालीनों के लिए जिले को जाना जाता है। योजना से कालीन कारोबार को जहां बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्वरोजगार का सृजन होने से लोगों को रोजगार मिलेगा। योजना से छोटे कारीगरों की आय में वृद्धि होगी। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले में कला की कमी नहीं है। संरक्षण के अभाव में छोटे कारीगरों का अस्तित्व खत्म हो रहा था, लेकिन योजना से वह समृद्ध हो रहे हैं। सरकार योजना को बेहतर करने के लिए पैसे भी दे रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि ओडीओपी से छोटे कारीगरों को काम मिलेेगा। जीएसटी लागू होने के बाद उद्यमी परेशान थे, लेकिन मुख्यमंत्री जी ने योजना लाकर उन्हें राहत प्रदान की। इस दौरान योजना के तहत वकील अहमद को एक लाख 50 हजार, राजेंद्र प्रसाद को एक लाख, राजकुमार बिंद को 80 हजार का ऋण पत्र दिया गया। गायक रामराज ने गीतों के माध्यम से कालीन का बखान किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी और जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर समागम का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने स्टॉल का अवलोकन किया। इस मौके पर एसपी रामबदन सिंह, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, निर्यातक अब्दुल हाजी, शाहिद अंसारी, महाप्रबंधक उद्योग हरेंद्र प्रताप, रजनीकांत आदि मौजूद रहे।
15 से अधिक स्टॉल पर रही भीड़
ज्ञानपुर। एक जिला एक उत्पाद के तहत मंगलवार को शुरू हुए उद्यम समागम में दर्जन भर से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। स्वच्छता मिशन, सुकन्या योजना, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग, फल एवं संरक्षण विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग के अलावा 10 से अधिक निजी कालीन से जुड़े स्टॉल लगाए गए थे। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों ने स्टॉल पर जाकर सामानों को देखा।