{"_id":"66629f5546b22676db0638fe","slug":"bus-overturned-trying-to-overtake-in-bhadohi-boy-died-and-three-critical-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ओवरटेक के चक्कर में पलटी बस, मासूम की मौत, तीन गंभीर, चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण; फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ओवरटेक के चक्कर में पलटी बस, मासूम की मौत, तीन गंभीर, चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण; फिर
Fri, 07 Jun 2024 11:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:19 AM IST
सार
Bhadohi News: बस में सवार सभी लोग प्रयागराज के मऊआईमा के निवासी हैं। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के कुढ़वा चौराहे से पश्चिम तरफ शुक्रवार की सुबह ओवरटेक के चलते यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इसमें बस में सवार आठ साल के एक बालक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रयागराज के मऊआईमा दुलहीपुर निवासी जितेंद्र कुमार दो दिन पूर्व अपने परिवार संग कुढ़वां ससुराल आया था। शुक्रवार को सुबह कुढ़वा से यात्री बस पकड़कर अपने घर के लिए निकला। कुढ़वा चौराहे के पश्चिम छोर पर मैजिक मालवाहक को ओवरटेक करने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। जिसमें अनुज गौतम 8 वर्ष पुत्र जितेंद्र कुमार की मौत हो गई जबकि जितेंद्र कुमार का एक पैर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र की पत्नी मनीषा (25) और सुमित्रा देवी पत्नी अजय कुमार सभी निवासी मऊआईमा दुलहीपुर घायल हो गए। बस में सिर्फ पांच से छह सवारी थी, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने दोनों गाड़ियों को हिरासत में लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भानीपुर में भर्ती कराया गया।