फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Burnt effigies of the state government

प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Tue, 29 Dec 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 29 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of the state government
नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले आठ साल से आंदोलन कर रहे सफाईकर्मी अभ्यर्थियों के परिवार वालों ने सोमवार को करारा विरोध जताया।
विज्ञापन


 लामबंद होकर सड़क पर उतरीं सफाईकर्मी अभ्यर्थियों के घर की महिलाओं ने दानूपुर बाजार और बाबूसराय में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

महिलाओं ने प्रदेश सरकार का पुतला लेकर दानूपुर बाजार में भ्रमण किया। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और प्रशासन ने अब तक केवल आश्वासन दिया। जबकि अभ्यर्थियों का परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है।
विज्ञापन


 कोर्ट ने दो माह के अंदर नियुक्ति का आदेश दिया है, इसके बावजूद सरकार नियुक्ति फंसाने का प्रयास कर रही है। इसके बाद महिलाओं ने प्रदेश सरकार का पुतला आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर नियुक्ति नहीं हुई तो वे जिला मुख्यालय पर अनशन करेंगी। पुतला दहन करने वालों में गौरी देवी, सुशीला बिंद, शांति, किरन, फोटो देवी, फूलपत्ती, सुनीता,

फूलनदेवी, भगवंती, केवला, पुष्पा, विमला, सरोजा, इतवारी, संगीता, शीला, गायत्री, शिवकुमारी, शिवदेवी, लालती, मंजू बिंद, चंद्रावती देवी, साधना, कमला, रेखा, नीलम आदि मौजूद रहे।


इसी तरह बाबूसराय में भी प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया और नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की गई। पुतला दहन करने वालों में शांति देवी, सरोजा देवी, बेबी, जयदेवी,

लालती देवी, भगवानी देवी, सीमा देवी, रीता देवी, फूलकुमारी, कुसुमलता, अनीता देवी, संध्या देवी, मंसा देवी समेत तमाम महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed