{"_id":"597b92df4f1c1bb2758b46d2","slug":"bsa-office-locked","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय पर ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय पर ताला जड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिक्षामित्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजन को लेकर शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर ताला जड़कर नारेबाजी की। सरकार से शिक्षामित्रों के हित को लेकर अविलंब फैसला लेने की मांग की गई। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा।
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 100 से अधिक शिक्षामित्र पहुंचे। संगठन के जिलाध्यक्ष क्रांतिमान शुक्ल ने कहा कि 16 साल की कड़ी मेहनत के बाद शिक्षक पद पर उनका समायोजन हुआ था। एक दशक से अधिक समय तक संघर्ष करने के बाद स्थिति सुधरी, लेकिन अब शिक्षामित्र कहीं के नहीं रहे। अधिक उम्र होने के चलते शिक्षामित्रों के चयन में भी दिक्कत होगी। सरकार जल्द ही इस पर कोई निर्णय नहीं लेगी तो शिक्षामित्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। कहा कि सरकार को शिक्षामित्रों की हालत पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
शिक्षामित्रों की मांगों में शिक्षकों के समान वेतन, सुविधाएं और केंद्र सरकार की ओर से शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाए रखने के लिए नया कानून बनाना शामिल है। इस मौके पर श्यामजी दूबे, प्रमोद पाठक, अजय यादव, प्रवीण उपाध्याय, गगन सिंह, विनोद कुमार यादव, राजेश दूबे, संजीव श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, देवराज, प्रेमलता , आशा देवी, उर्मिला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।