फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brothers vow taken for longevity

भाइयों की लंबी आयु के लिए रखा व्रत

Sat, 14 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 14 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Brothers vow taken for longevity
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए  जाने वाले पर्व भाई दूज जिसे यम द्वितीया भी कहते हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर  नगर समेत गोपीगंज, औराई, जंगीगंज, ऊंज समेत विभिन्न क्षेत्रों में मंदिरों  अथवा चौकों पर गाय के गोबर से लेप कर महिलाओं ने पूजा अर्चना की।

बहनों ने  रोली एवं अक्षत से अपने भाई को तिलककर कर उसके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना  की। इस पर भाइयों ने भी अपनी प्यारी बहना को कुछ उपहार या दक्षिणा देकर  उसका मान रखा।
विज्ञापन


इस त्योहार के पीछे एक  किवदंती यह है कि यम देवता ने अपनी बहन यमी (यमुना) को इसी दिन दर्शन दिया  था, जो बहुत समय से उससे मिलने के लिए व्याकुल थी। अपने घर में भाई के यम  के आगमन पर यमुना ने प्रफुल्लित मन से उसकी आवभगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यम ने प्रसन्न होकर  उसे वरदान दिया कि इस दिन यदि भाई-बहन दोनों एक साथ यमुना नदी में स्नान  करेंगे तो उनकी मुक्ति हो जाएगी। जनपद के विभरुन्न क्षेत्रों से भाई अपनी  बहनों के पास उनका मान रखने के लिए गए, जहां बहनों ने मंदिरों में पूजा पाठ  करने के बाद भाई को तिलक लगाकर उसके लंबी आयु की प्रार्थना की।


 ज्ञानपुर  नगर के कुंवरगंज गली में महिलाओं ने विधि विधान से व्रत रहकर विधि विधान  से पूजा अर्चना की। गोपीगंज  संवाददाता के अनुसार, कस्बे के काली देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, चौरा माता  का मंदिर, शीतला देवी मंदिर सहित कई जगहों पर महिलाओं और युवतियों ने भैया  दूज की पूजा अर्चना की। मान्यताओं की कथाएं भी सुनीं।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed